Article summary
Abstract
इक्कीसवीं शताब्दी में राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा पारंपरिक सैन्य सुरक्षा से आगे बढ़कर बहुआयामी स्वरूप
ग्रहण कर चुकी है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं रह गई
है, बल्कि इसमें साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा, तकनीकी आत्मनिर्भरता
तथा आंतरिक सुरक्षा जैसे अनेक आयाम सम्मिलित हो गए हैं। भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए
राष्ट्रीय सुरक्षा का प्रश्न उसकी विदेश नीति, रक्षा नीति, आर्थिक विकास तथा राजनीतिक नेतृत्व से गहराई से
जुड़ा हुआ है। बदलते वैश्विक शक्ति-संतुलन, आतंकवाद, सीमा विवाद, साइबर हमलों तथा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र
में बढ़ती सामरिक प्रतिस्पर्धा ने भारत को अपनी रक्षा नीति एवं सुरक्षा रणनीति का पुनर्गठन करने के लिए प्रेरित
किया है। पिछले एक दशक में भारत ने रक्षा आधुनिकीकरण, स्वदेशी रक्षा उत्पादन, सैन्य प्रौद्योगिकी, सीमा
प्रबंधन तथा संयुक्त सैन्य संरचना के क्षेत्र में अनेक महत्त्वपूर्ण सुधार किए हैं। आत्मनिर्भर भारत अभियान, क्ममिदबम
।बुनपेपजपवद च्तवबमकनतम ;क्।च्द्ध 2020, चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ की नियुक्ति, थिएटर कमांड की अवधारणा तथा
रक्षा निर्यात को प्रोत्साहन जैसी पहलों ने भारत की रक्षा नीति को नया आयाम प्रदान किया है। इन सुधारों के
पीछे राजनीतिक नेतृत्व की निर्णायक भूमिका रही है, जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा को शासन की प्रमुख प्राथमिकताओं
में सम्मिलित किया है। प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य आधुनिक भारतीय राजनीति में राष्ट्रीय सुरक्षा तथा रक्षा
आधुनिकीकरण के मध्य अंतर्संबंधों का विश्लेषण करना है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा की बदलती अवधारणा, भारतीय
राजनीति की भूमिका, रक्षा सुधारों, आत्मनिर्भरता, सीमा सुरक्षा, समुद्री एवं साइबर सुरक्षा, रक्षा कूटनीति तथा
भविष्य की चुनौतियों का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि आधुनिक भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा
केवल सैन्य शक्ति का प्रश्न नहीं, बल्कि सुशासन, तकनीकी विकास, आर्थिक सुदृढ़ता तथा प्रभावी राजनीतिक
नेतृत्व का भी महत्त्वपूर्ण आधार बन चुकी है।
Keywords
राष्ट्रीय सुरक्षारक्षा आधुनिकीकरणभारतीय राजनीतिरक्षा नीतिआत्मनिर्भर भारतरक्षा
उत्पादनसीमा सुरक्षासाइबर सुरक्षासमुद्री सुरक्षाराष्ट्रीय सुरक्षा परिषदरक्षा कूटनीति।
Record provenance
Publication history
Received20 Apr 2026
Accepted20 May 2026
Published05 Jun 2026
DOI assigned30 Nov -0001
Record versionVersion of Record
Editorial record
Publisher's Note
The views, opinions and conclusions expressed in this article are those of the author(s). Publication does not imply endorsement by the journal, editorial board or publisher. Responsibility for accuracy, originality and integrity remains with the author(s). Readers should independently evaluate and verify information before application or citation.
Open-access terms
License & Copyright
Source record
References
Showing first 1 of 1 references.
- 1. Ministry of Defence, Annual Report 2024–25, https://mod.gov.in; Defence Acquisition Procedure
2020.
2. Defence Production and Export Promotion Policy, https://www.mod.gov.in
3. Barry Buzan, People, States and Fear: An Agenda for International Security Studies in the Post
Cold War Era, 2nd Edition, Lynne Rienner Publishers, 1991, pp. 18–31
4. Barry Buzan, People, States and Fear, 1991, pp. 19–24
5. Ministry of Home Affairs, Annual Report 2023–24, https://www.mha.gov.in; K. Subrahmanyam,
India’s National Security, IDSA Publications.
6. National Cyber Security Policy, Government of India, 2013, https://www.meity.gov.in; National
Security Strategy Discussions, National Security Council Secretariat.
7. Ministry of Home Affairs, Annual Report 2023–24, https://www.mha.gov.in.
8. Indian Navy, Ensuring Secure Seas: Indian Maritime Security Strategy, 2015, pp. 1–15.
9. https://www.nscs.gov.in
10. https://dae.gov.in
11. Kargil Review Committee Report, 2000, https://archive.pib.gov.in
12. National Investigation Agency Act, 2008; Ministry of Home Affairs, Annual Report 2009–10, https:/
/www.mha.gov.in
13. Ministry of Defence, Defence Acquisition Procedure 2020, https://www.mod.gov.in; Ministry of
Defence, Annual Report 2024–25, https://mod.gov.in)
14. Indian Navy, Ensuring Secure Seas: Indian Maritime Security Strategy, 2015, pp. 1–25
15. Indian Army, Year End Review 2024; Ministry of Defence, Annual Report 2024–25, https://
mod.gov.in
16. Defence Acquisition Procedure 2020, Chapter II, https://www.mod.gov.in
17. Positive Indigenisation Lists, https://www.mod.gov.in
18. Creation of the Department of Military Affairs, https://mod.gov.in
19. Ministry of Defence, Annual Report 2024–25, https://mod.gov.in
20. Innovations for Defence Excellence (iDEX), Ministry of Defence, https://idex.gov.in