इंडो–पैसिफिक क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भूमिका: QUAD और चीन एक चुनौती
Published Date: 03-02-2026 Issue: Vol. 3 No. 2 (2026): February 2026 Published Paper PDF: Download
सारांश: 21वीं सदी में इंडो–पैसिफिक क्षेत्र वैश्विक राजनीति, व्यापार, ऊर्जा और सामरिक प्रतिस्पर्धा का केंद्र बन चुका है। इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव, सैन्य विस्तार और आक्रामक विदेश नीति ने क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को प्रभावित किया है। इसके परिणामस्वरूप भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच विकसित Quad एक महत्वपूर्ण रणनीतिक मंच के रूप में उभरा है। भारत इंडो–पैसिफिक में “मुक्त, समावेशी और नियम–आधारित व्यवस्था” का समर्थक रहा है। यह शोध लेख इंडो–पैसिफिक की अवधारणा, भारत की रणनीतिक भूमिका, Quad की उपयोगिता तथा चीन की चुनौती का विश्लेषण करता है। अध्ययन में यथार्थवादी (Realist) दृष्टिकोण का उपयोग करते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि भारत अपनी समुद्री सुरक्षा, आर्थिक हितों, क्षेत्रीय नेतृत्व और चीन की विस्तारवादी नीतियों के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। लेख में यह भी विश्लेषित किया गया है कि भविष्य में इंडो–पैसिफिक भारत की विदेश नीति का केंद्रीय आयाम बन सकता है।
मुख्य शब्द: इंडो–पैसिफिक, Quad, चीन, भारत की विदेश नीति, समुद्री सुरक्षा, भू–राजनीति।.